Meerut: फिर फंसे यूट्यूबर शादाब जकाती, 41A नोटिस पर जमानत, माफी का वीडियो वायरल
रठ में ज्वेलरी शोरूम उद्घाटन के दौरान भारी भीड़ और जाम लगाने के मामले में यूट्यूबर शादाब जकाती को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया। 41A नोटिस के बाद उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई। इस बीच उनका माफी मांगते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में हापुड़ रोड पर शोरूम उद्घाटन के दौरान भीड़ जुटाकर जाम लगाने के मामले में चर्चित यूट्यूबर Shadab Jakati को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला जमानती धाराओं का होने के कारण उन्हें नोटिस देने के बाद थाने से ही जमानत मिल गई।
इस बीच पुलिस हिरासत से उनका एक मिनट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी कार्यक्रम से पहले प्रशासन से अनुमति जरूर लें और कानून-व्यवस्था का मजाक न बनाएं।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में उग्र हुआ विरोध, महिलाओं ने घरों से उखाड़कर बिजलीघर में फेंके स्मार्ट प्रीपेड मीटर, दी ये चेतावनी
शोरूम उद्घाटन में उमड़ी थी हजारों की भीड़
जानकारी के अनुसार इंचोली निवासी यूट्यूबर शादाब जकाती ने हापुड़ रोड पर एक ज्वेलरी शोरूम खोला है। रविवार को इसका उद्घाटन क्रिकेटर Rinku Singh की बहन नेहा सिंह ने किया था।
उद्घाटन कार्यक्रम में कई अन्य यूट्यूबर्स भी शामिल हुए। कार्यक्रम की जानकारी फैलते ही हजारों लोग मौके पर पहुंच गए और सेल्फी व वीडियो बनाने लगे। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया।
जाम की सूचना मिलते ही नौचंदी पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को हटाया और काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। शास्त्रीनगर पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत सागर ने इस मामले में शादाब जकाती और अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
41A नोटिस के बाद थाने से ही मिली जमानत
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि रविवार रात को शादाब जकाती से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कही थी। इसके बाद सोमवार सुबह उन्हें थाने बुलाया गया और करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला जमानती धाराओं में होने के कारण उन्हें धारा 41A के तहत नोटिस जारी करने के बाद थाने से ही जमानत दे दी गई। पुलिस के अनुसार शादाब जकाती के खिलाफ पहले भी इंचोली थाने में दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस
एल ब्लॉक शास्त्रीनगर चौकी प्रभारी हेमंत सागर की तहरीर पर नौचंदी थाने में शादाब जकाती और अज्ञात लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, जाम लगाने और बिना अनुमति कार्यक्रम करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कार्यक्रम के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही पुलिस से। मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस ने घटना के वीडियो भी कब्जे में लिए हैं। जिन लोगों की वजह से जाम लगा, उनकी पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X