Meerut: नगर निगम बोर्ड बैठक में नारी वंदन अधिनियम पर निंदा प्रस्ताव पास, विपक्ष पर बरसे सांसद अरुण गोविल
मेरठ में नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक में नारी वंदन अधिनियम संशोधन बिल पारित न होने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। सांसद अरुण गोविल ने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद प्रेक्षागृह में नगर निगम की विशेष बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सांसद अरुण गोविल ने नारी वंदन अधिनियम संशोधित विधेयक पारित न होने को लेकर निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा के सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक की अध्यक्षता महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने की।
यह भी पढ़ें: Ganga E-way Launch: 594 KM एक्सप्रेसवे का PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज का सफर होगा सुपरफास्ट
सांसद अरुण गोविल ने विपक्ष पर साधा निशाना
बैठक के दौरान सांसद अरुण गोविल ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां महिलाओं के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी वंदन अधिनियम बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन विपक्षी दलों के रवैये से यह पारित नहीं हो पाया।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस विशेष बोर्ड बैठक में ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान नगर निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कमेंट
कमेंट X