{"_id":"69e330f85b64f2db4301fc19","slug":"video-uttarakhand-governor-gurmit-singh-paid-obeisance-at-shri-darbar-sahib-2026-04-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सिरोपा व श्री दरबार साहिब का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि अमृतसर के गांव जलाल उस्मा में जन्म लेने के कारण उनका इस धरती से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि सैन्य सेवा की शुरुआत के समय भी वे यहां आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा कि दरबार साहिब आकर आत्मिक शांति मिलती है और वे समूची मानवता की भलाई के लिए अरदास करने आए हैं।
उन्होंने गुरु तेग बहादुर की शहादत और गुरु नानक देव के एकता के संदेश को विश्व के लिए मार्गदर्शक बताया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे परियोजना का ठेका हो चुका है और जल्द ही काम शुरू होगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अमृतसर का एक सपूत देश के उच्च पद पर सेवाएं दे रहा है। इस दौरान गुरु अंगद देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत को बधाई भी दी गई और गुरमुखी लिपि व सेवा-सिमरन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।