{"_id":"6a79b45737bdcd12af0ce27a","slug":"amritsar-police-arrested-seven-accused-in-a-cross-border-smuggling-case-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस बॉर्डर तस्करी का भंडाफोड़: पाकिस्तान से आई थी हथियारों और नशे की खेप, ड्रोन के साथ सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस बॉर्डर तस्करी का भंडाफोड़: पाकिस्तान से आई थी हथियारों और नशे की खेप, ड्रोन के साथ सात आरोपी गिरफ्तार
Mon, 10 Aug 2026 04:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:52 PM IST
सार
पंजाब के अमृतसर में पुलिस को नशा और हथियार तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार से तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सीमा पार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने क्रॉस बॉर्डर नशा और अवैध हथियार सप्लाई से जुड़े दो नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध पिस्टल, 1.054 किलो हेरोइन, पांच जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है।
विज्ञापन
विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे आरोपी
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। विदेशी हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से अवैध हथियारों और हेरोइन की सप्लाई करवाने में उनकी मदद कर रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से पहुंची और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
इस संबंध में थाना कैंटोनमेंट और थाना डी-डिवीजन अमृतसर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगा रही है। इसके साथ ही विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और सीमा पार से चल रहे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और बरामदगी के संबंध में और जानकारी सामने आने की संभावना है।