{"_id":"6a735a7760821c01e0095bdf","slug":"amritsar-police-seize-15-kg-of-heroin-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 किलो हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; सीमा पार से आई थी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस को बड़ी सफलता: 15 किलो हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार; सीमा पार से आई थी खेप
Wed, 05 Aug 2026 09:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:15 PM IST
सार
अमृतसर पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान ने ड्रोन से नशे की ये खेप भारत भेजी गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह जानकारी एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।
एसएसपी ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में गांव धनोए के पास ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई पांच किलो हेरोइन की खेप लेने पहुंचे एक अन्य आरोपी को भी मौके से दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोटा समेत तीन लोगों के रूप में हुई है। जसबीर पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम एक पुराने फायरिंग केस में भी सामने आ चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी चहल ने कहा कि सीमा पार बैठी एजेंसियां, विशेषकर आईएसआई, सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने साइबर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत तस्करों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।