{"_id":"6a735c1f44c46938f30a22d6","slug":"video-amritsar-police-seize-15-kg-of-heroin-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 किलो हेरोइन बरामद
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह जानकारी एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चहल ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी।
एसएसपी ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को खुफिया और तकनीकी सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दूसरी कार्रवाई में गांव धनोए के पास ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई पांच किलो हेरोइन की खेप लेने पहुंचे एक अन्य आरोपी को भी मौके से दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशे की तस्करी की कोशिशें लगातार जारी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।