सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritsar Katra Vande Bharat express Route Revised Includes Stops at Batala Gurdaspur

अमृतसर-कटरा वंदे भारत का रूट बदला: अब बटाला और गुरदासपुर में भी होगा ठहराव, यात्रियों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

इस ट्रेन में अमृतसर से कटरा तक का किराया एसी चेयर कार  में 1170 ओर एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2085 रूपये रहेगा। रेलवे के अनुसार, नए रूट और समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

Amritsar Katra Vande Bharat express Route Revised Includes Stops at Batala Gurdaspur
Vande Bharat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट और समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन जालंधर के बजाय बटाला और गुरदासपुर के रास्ते चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
Trending Videos


नए शेड्यूल के अनुसार, अमृतसर से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब शाम 4.25 के बजाय 4:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन बटाला में शाम 5:18 बजे, गुरदासपुर में 5:58 बजे और पठानकोट में 6:32 बजे पहुंचेगी, इसके बाद गाड़ी का कटरा में  आगमन रात 9:45 बजे होगा। जबकि पहले ये रात दस बजे पहुंचती थी। वापसी में यह ट्रेन कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 11.40 पर अमृतसर पहुंचा करेगी। पहले ये 12:20 बजे पहुंचती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस ट्रेन में अमृतसर से कटरा तक का किराया एसी चेयर कार  में 1170 ओर एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2085 रूपये रहेगा। रेलवे के अनुसार, नए रूट और समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, खासकर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बदलाव लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed