सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Teenage girl sexually assaulted by stepfather became pregnant in Pilibhit

UP: पीलीभीत में सौतेले पिता ने 16 साल की बेटी से कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 16 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हुई तो आरोपी की काली करतूत सामने आई है। पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

Teenage girl sexually assaulted by stepfather became pregnant in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत में चाइल्ड लाइन पर मिली शिकायत के बाद बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पहुंची टीम के सामने चौंकाने वाला मामला सामने आया। सौतेले पिता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर परिजनों ने जब जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले में तहरीर मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Trending Videos


घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत प्राप्त हुई। एक गांव निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि सौतेला पिता उसकी नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बालिका के घर पहुंची। यहां पूरे मामले की जानकारी करने के बाद बालिका की माता के माध्यम से सौतले पिता के खिलाफ थाना बरखेड़ा में मामले की तहरीर दिलवाई गई। इस मामले में बुधवार शाम बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता बोली- जबरन संबंध बनाता था सौतेला पिता 
महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति उसकी 16 वर्षीय पुत्री का यौन शोषण कर रहा है। मंगलवार को पेट पर दर्द होने पर जब उसने पुत्री की जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद पूछने पर पुत्री ने बताया कि सौतेला पिता लंबे समय से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। किसी से शिकायत करने पर धमकी देता था। 

थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed