सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wind and rain disrupt power supply, causing problems for 40,000 consumers

Pilibhit News: हवा-बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी, 40 हजार उपभोक्ताओं ने झेली दिक्कत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wind and rain disrupt power supply, causing problems for 40,000 consumers
शहर के एक चौराहे पर लगे खंभे पर बिजली लाइन सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम के बिगड़े मिजाज से शनिवार रात तेज हवा और बारिश से शहर, पूरनपुर, बरखेड़ा, घुंघचाई आदि इलाके की बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में 12 घंटे से अधिक समय लगा। लोगों को पेयजल की समस्या का सामना भी करना पड़ा। बरखेड़ा कस्बे और आसपास गांवों की बिजली आपूर्ति 11 घंटे बाद बहाल हुई है। उधर, बारिश और बरखेड़ा की करोड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में ओले गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। बिजली गुल होने से जिले के 40 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
Trending Videos

शनिवार रात करीब नौ बजे मौसम ने करवट ली। तेज हवा ने आंधी का रूप लिया और बारिश भी हुई। रात 12 बजे के बाद बारिश ने भी तेजी पकड़ी। रामलीला फीडर की लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से इस क्षेत्र से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब 12 घंटा तक बाधित रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर के सुनगढ़ी, बल्लभ नगर, नई बस्ती, दूधिया मंदिर, खैरुल्ला शाह, कुंवरगढ़ सहित अन्य इलाके प्रभावित हुए। आपूर्ति सुचारू होने के बाद भी यहां पर कटौती का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह शहर के खकरा पोस्ट ऑफिस के पास, गैस चौराहे के पास, कमल्ले चौराहा, केजीएन टू, एकता नगर, चावला चौराहा, चौक बाजार, नकटादाना से खकरा जाने वाले मार्ग, संजय नगर कॉलोनी, नई बस्ती में कुएं वाली गली आदि इलाकों में फॉल्ट के चलते यहां पर घंटों आपूर्ति प्रभावित रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आंधी-बारिश में कुछ जगह फॉल्ट हुए, जिन्हें ठीक करा दिया। संवाद

रातभर गुल रही कस्बा और गांवों की बिजली
बरखेड़ा। शनिवार रात आई आंधी और बारिश से बरखेड़ा कस्बा और आसपास 20 से अधिक गांवों की बिजली रात 8: 30 बजे गुल हो गई। आपूर्ति सुबह करीब 10 बजे बहाल हुई है। उपभोक्ताओं को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। सुबह के समय बिजली न होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। मोटर न चल पाने से पानी के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। संवाद

अधिक वोल्टेज आने से फुंके उपकरण
घुंघचाई। शनिवार की देर रात आंधी थमने के बाद जब बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो घरों में अचानक अधिक वोल्टेज पहुंच गया। इससे लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण फुंक गए।
अधिक वोल्टेज आने से घुंघचाई निवासी मनोज मिश्रा, अतुल मिश्रा, अजय कुमार, वीरपाल, शोभित, राजू, राजेश, कमलेश, विपिन कुमार आदि के घरों में लगे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, इन्वर्टर, एलईडी बल्ब और मोबाइल चार्जर आदि उपकरण फुंक गए। एसडीओ सर्वेश कुमार सिंह का कहना है कि बिजली गिरने से हाई वोल्टेज की समस्या आ गई थी। हालांकि कुछ देर बाद आपूर्ति बंद हो गई। इसके बाद लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। संवाद
हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूटे
पूरनपुर। आंधी से हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूटने से शारदा नदी किनारे के चंदिया हजारा सहित 10 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल डाउन होने पर उनका आपसी संपर्क कट गया। ठप बिजली आपूर्ति को रविवार शाम तक ठीक नहीं किया जा सका।
शनिवार रात आंधी व बारिश से शेरपुर उप केंद्र से गांव चंदिया हजारा, खिरकिया बरगदिया को जाने वाली हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे टूट गए। इससे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि पखवाड़ा भर से दिन में बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही है। रात को हल्की हवा चलने पर भी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रहती है। जेई आशुतोष ने बताया कि खंभे बदलवाए जा रहे हैं। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। संवाद

शहर के एक चौराहे पर लगे खंभे पर बिजली लाइन सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।

शहर के एक चौराहे पर लगे खंभे पर बिजली लाइन सही करता कर्मचारी। स्रोत विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed