{"_id":"69d37b7b4a2a5169f70df776","slug":"tiles-prices-rise-due-to-supply-disruption-in-pilibhit-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध का असर: आपूर्ति ठप होने से महंगी हो गई टाइल्स, पीलीभीत में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध का असर: आपूर्ति ठप होने से महंगी हो गई टाइल्स, पीलीभीत में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:53 PM IST
विज्ञापन
सार
पीलीभीत में गुजरात व राजस्थान से आने वाली टाइल्स की आपूर्ति पिछले 15 दिनों पूरी तरह से ठप है। जिसका असर कीमतों पर पड़ा है। टाइल्स की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।
दुकान पर रखीं टाइल्स व मार्बल्स
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध का असर भवन निर्माण सामग्री की कीमतों पर पड़ा है। गुजरात व राजस्थान के टाइल्स उत्पादन प्लांट गैस व प्रोपेन की कमी के चलते बंद हो जाने से पीलीभीत जिले में टाइल्स की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। टाइल्स के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे व्यापारियों के साथ ही खरीदारों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं।
Trending Videos
कारोबारियों के मुताबिक गुजरात व राजस्थान से आने वाले टाइल्स की आपूर्ति पिछले 15 दिनों पूरी तरह से ठप है। शहर के कई बड़ी कंपनियों के टाइल्स शोरूम पुराने स्टॉक के सहारे खरीदारों की मांग पूरी कर रहे हैं। कारोबारियों ने बताया कि पहले से मौजूद स्टॉक के कारण व्यापार पूरी तरह प्रभावित नहीं है। आने वाले एक माह में ऐसी स्थिति बनी रही तो दिक्कतें बढ़ सकती है। अगर मई में भी आपूर्ति बाधित रही तो व्यापार चौपट होने की आशंका है। वहीं बाजार में कंपनियों की ओर से पुराने स्टॉक में टाइल्स की कीमतों में औसतन 10-15 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। 1200 वाली टाइल्स की पेटी 1350 तक की मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदामों में भरा कारोबारियों ने स्टॉक
जब टाइल्स के उत्पादन प्लांट पर प्रोपेन गैस और सामग्री की किल्लत होने लगी थी। उस समय ही स्थानीय कारोबारियों ने जमकर टाइल्स खरीदे और स्टॉक करके रख लिया। इससे अभी तो कारोबारियों के गोदाम में टाइल्स को स्टॉक लगा हुआ है।
कारोबारी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में टाइल्स की आपूर्ति बाधित है पुराने स्टॉक से काम चलाया जा रहा है। भविष्य में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।