{"_id":"69d3b40a679800c0710db619","slug":"video-earring-robbery-case-solved-police-arrest-three-accused-in-pilibhit-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: महिला से कुंडल लूट की घटना का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: महिला से कुंडल लूट की घटना का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 06:54 PM IST
पीलीभीत में माता रानी के दर्शन कराने की बात कहकर महिला से कुंडल लूटने वाले टप्पेबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो जोड़ी कुंडल, तमंचा, कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि सात मार्च को एक महिला ने थाना अमरिया में सूचना दी थी कि कुछ अनजान लोगों ने माता रानी के दर्शन कराने के नाम पर उसके कुंडल लिए और भाग गए। ये लोग बाइक से थे। अमरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ तेज की। सोमवार को अमरिया पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें इरफान, इमदाद हुसैन शेख उर्फ राज निवासी थाने, महाराष्ट्र, समीर निवासी गुलरबोझ, जलालउद्दीन लाहौरी निवासी ठंडा नाला गुलरबोझ जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड शामिल है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस बाइक और मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।