{"_id":"69d35d55418c9cbafc0d4816","slug":"video-sgpc-employee-dies-in-road-accident-near-ajnala-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला के पास सड़क हादसे में एसजीपीसी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला के पास सड़क हादसे में एसजीपीसी कर्मचारी की मौत
अजनाला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांव गग्गोमाहल के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार टिपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है, जो रमदास में एसजीपीसी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, वह सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। गग्गोमाहल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे क्रशर सामग्री से भरे टिपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है। परमजीत सिंह घर के इकलौते कमाने वाले थे और उनके पीछे दो छोटी बेटियां हैं। परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।