{"_id":"69d5762f7229e716720461bc","slug":"a-120-bed-dormitory-will-be-built-at-a-cost-of-rs-5-crore-providing-facilities-to-players-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-156960-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पांच करोड़ से बनेगी 120 बेड की डोरमेट्री, खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पांच करोड़ से बनेगी 120 बेड की डोरमेट्री, खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के रहने के लिए पांच करोड़ की लागत से डोरमेट्री बनाई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसका निर्माण प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कराया जाएगा।
शहर के गांधी स्टेडियम में जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। बेसिक शिक्षा विभाग, हॉकी एसोसिएशन, फुटबाल एसोसिएशन और निजी स्कूलों की ओर से भी प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करने पहुंचते हैं। ऐसे में डोरमेट्री न होने से इनके ठहरने का इंतजाम होटल और अन्य स्कूलों में करना पड़ता है। खिलाड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या के समाधान के लिए स्टेडियम के पास ही डोरमेट्री के निर्माण की रूपरेखा तय की गई है। अल्पसंख्यक विभाग से संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम से डोरमेट्री के निर्माण का प्रस्ताव जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजा गया है।
तीन मंजिला भवन में 120 बेड की होगी डोरमेट्री
जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि डोरमेट्री निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन मंजिला भवन में 120 बेड की व्यवस्था रहेगी। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू होगा। डोरमेट्री निर्माण से खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। संवाद
Trending Videos