सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laborer dies after being hit by a combine harvester

Pilibhit News: कंबाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies after being hit by a combine harvester
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र के गांव बघा में गेहूं कटाई के दौरान हुआ हादसा
Trending Videos

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के बघा गांव में मंगलवार को गेहूं की कटाई के दौरान हुए हादसे में 35 वर्षीय हरिश्चंद्र की कंबाइन हार्वेस्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव बघा में मंगलवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे एक मजदूर की कंबाइन हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी के खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान उनके यहां मजदूरी करने वाला हरीशचंद्र भी खेत में मौजूद था और कार्य में सहयोग कर रहा था। बताया जा रहा है कि कटाई के दौरान कंबाइन से उठ रही धूल और भूसे के कारण दृश्यता कम हो गई थी। इससे चालक को हरीशचंद्र दिखाई नहीं दिया। इसी बीच हरीशचंद्र अचानक मशीन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि फिलहाल मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed