सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The weights and measures office has been in a bad shape for two decades.

Pilibhit News: दो दशकों से बाट-माप कार्यालय बदहाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The weights and measures office has been in a bad shape for two decades.
बीसलपुर का बदहाल बांट माप  कार्यालय संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर का बांट-माप कार्यालय पिछले दो दशकों से किराये के बदहाल भवन में संचालित हो रहा है। इससे कर्मचारियों और व्यापारियों को दिक्कत हो रही है l
Trending Videos




बीसलपुर का बाट-माप कार्यालय शुरू से ही एक किराये के भवन में चल रहा है। इसका मालिक भवन खाली करवाना चाहता है। इस वजह से पिछले 25 वर्षों से भवन की मरम्मत, रंगाई और पोताई नहीं करवाई है। इस कारण कार्यालय बदहाल हो गया है। कार्यालय भवन बारिश के मौसम में टपकता है। ऐसे में कार्यालय में अभिलेख सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। कार्यालय में काम से आने वाले व्यापारी भी सुरक्षित रूप से नहीं बैठ पाते हैं। विभागीय उच्च अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। भवन काफी जर्जर होने के कारण इस कार्यालय से जुड़े तहसील क्षेत्र के करीब सात हजार व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है। इस संबंध में बाट माप निरीक्षक नंदिता गुप्ता का कहना है कि जल्द कार्यालय किराये के नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed