{"_id":"69d37008700d8ecc6806a537","slug":"himalayan-vulture-spotted-in-pilibhit-tiger-reserve-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा हिमालयी गिद्ध, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा हिमालयी गिद्ध, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
हिमालयी गिद्ध
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में गिद्धों की संख्या में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को पर्यटन सफारी के दौरान जंगल क्षेत्र में एक हिमालयी गिद्ध की मौजूदगी देखी गई। उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बराही रेंज के अंतर्गत का बताया जा रहा है।
Trending Videos
गौरतलब है कि पीटीआर में गिद्धों की संख्या करीब 250 है। ये गिद्ध पीटीआर की बराही रेंज के फैजुल्लागंज, सिमरा और हरीपुर के जंगल क्षेत्र में देखे जाते हैं। लगातार देखी जा रही गतिविधियों से संख्या बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं, जबकि हाल ही में हिमालयी गिद्ध भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा संरक्षण प्रयासों के चलते अब गिद्धों की संख्या में सुधार देखने को मिल रहा है। पीटीआर के बराही रेंज के फैजुल्लागंज, सिमरा और हरीपुर की सक्रिय मौजूदगी दर्ज की जा रही है। रेंज के धनारा वन क्षेत्र में गिद्धों की सक्रिय मौजूदगी देखी जा रही है।