{"_id":"6a390eb8f34e3bb89d08f434","slug":"gang-involved-in-firing-and-robbery-at-the-behest-of-a-foreign-handler-busted-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विदेशी हैंडलर के इशारे पर फायरिंग व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विदेशी हैंडलर के इशारे पर फायरिंग व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 22 Jun 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर करीब 25 हजार रुपये की लूट की गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर रंगदारी, फायरिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदेव सिंह उर्फ गुरदेव, जशनप्रीत सिंह उर्फ जस्सू और हरपरसदीप सिंह उर्फ परस के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से .30 बोर की जिगाना पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस, एक थार गाड़ी, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक 21-22 मई की रात लोहारका रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर करीब 25 हजार रुपये की लूट की गई थी। मामले की जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे यूरोप में बैठे जजबीर सिंह उर्फ करण के निर्देश पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस का दावा है कि आरोपी अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर में हुई सात फायरिंग और लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी जशनप्रीत सिंह, जजबीर सिंह का ममेरा भाई है और सीधे उसके संपर्क में रहकर गिरोह की गतिविधियों का संचालन करता था। पुलिस ने एक अन्य आरोपी महीप सिंह को नामजद किया है, जिसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और खुलासे होने की संभावना है।