Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Harpreet Kaur appointed State President of the Shiromani Akali Dal 'Waris Punjab' Women's Wing.
{"_id":"6a38e033dadb7bcd440d514e","slug":"video-harpreet-kaur-appointed-state-president-of-the-shiromani-akali-dal-waris-punjab-womens-wing-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरप्रीत कौर बनीं शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरप्रीत कौर बनीं शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष
शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की दिशा में महिला विंग के विस्तार का अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के मुख्य सेवेदार मनप्रीत सिंह इयाली की मौजूदगी में महिला विंग के विभिन्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर बीबी हरप्रीत कौर को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सांसद अमृतपाल सिंह के माता-पिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नियुक्तियों के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचीं, जहां उन्होंने अरदास कर नई जिम्मेदारियों के लिए गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।
मुख्य सेवेदार मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि महिला विंग को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से पंथ और पंजाब के हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बीबी हरप्रीत कौर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि अरदास की गई है कि उन्हें पंथ और पंजाब की सेवा करने का बल प्राप्त हो तथा महिला विंग को और अधिक सक्रिय बनाया जा सके।
इस मौके पर इयाली ने पंजाब के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की समस्या से प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक संसाधनों का भी लगातार दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों में जुटी है और उसका उद्देश्य पंजाब के लोगों को एक ईमानदार, जवाबदेह और बेहतर सरकार देना है।
उन्होंने कहा कि पंथ और पंजाब के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सभी व्यक्तियों और संगठनों का पार्टी खुले दिल से स्वागत करेगी। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया तथा संगठन को आगामी समय में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।