फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Jobanjit produced in court at Amritsar

गैंगस्टर जोबनजीत की कोर्ट में पेशी: मिला आठ दिन का पुलिस रिमांड, पूछताछ में हो सकते हैं कई खुलासे

Mon, 27 Jul 2026 08:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2026 08:26 PM IST
सार

जोबनजीत बिल्ला लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था। उसे भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था।

विज्ञापन
Gangster Jobanjit produced in court at Amritsar
गैंगस्टर को कोर्ट में पेश करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फरार गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इंडोनेशिया से डिपोर्ट कर भारत लाए गए कुख्यात गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद गैंगस्टर को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 
विज्ञापन




गैंगस्टर हत्याओं समेत अन्य मामलों में नामजद
पुलिस के अनुसार, जोबनजीत बिल्ला लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था। उसे भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के विशेष अभियान 'ऑपरेशन नोमैड हंट' के तहत की गई, जिसका उद्देश्य विदेशों में छिपे गैंगस्टरों को कानून के दायरे में लाना है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जोबनजीत बिल्ला चार हत्याओं समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद है। जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क, सहयोगियों और विदेशी संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी हैं। 
विज्ञापन


आरोपी के अधिवक्ता सरदार गोबिंद सिंह रंधावा ने बताया कि जोबनजीत बिल्ला को थाना सखियाला में दर्ज एफआईआर नंबर 94/2023, जर्नैल सिंह उर्फ जैला हत्याकांड में पेश किया गया। पुलिस ने 11 दिन के रिमांड की मांग की थी लेकिन अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आठ दिन का रिमांड मंजूर किया। अदालत ने रिमांड अवधि के दौरान हर चार दिन बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील के अनुसार, इस मामले में जोबनजीत बिल्ला को प्रत्यक्ष शूटर नहीं बल्कि आपराधिक साजिश का आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उसे इंडोनेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया, जहां से अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed