फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   man commits self-immolation in Amritsar

युवक ने किया आत्मदाह: प्रेमिका के बात न करने से खफा था शादीशुदा प्रेमी, लगाई खुद को आग फिर युवती को पकड़ा

Thu, 16 Jul 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 09:06 AM IST
सार

संदीप सिंह का एक युवती से अफेयर था। अब प्रेमिका ने उससे बात करनी बंद कर दी थी। इसी कारण संदीप उससे मिलने आया था। वहां विवाद के बाद उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली और फिर युवती को भी पकड़ लिया। संदीप की माैत हो गई है। युवती और उसे बचाने आया उसका चचेरा भाई झुलस गए हैं। 

विज्ञापन
man commits self-immolation in Amritsar
आग (सांकेतिक)- fire (demo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के कस्बा मजीठा में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। एक युवती और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। हाल के दिनों में युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर संदीप सिंह मजीठा में युवती से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच संदीप सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद उसने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती और उसका चचेरा भाई भर्ती हैं। उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed