{"_id":"6a58961c72985308c00a7434","slug":"video-youth-dies-due-to-burns-in-majitha-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मजीठा में युवक की जलने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के कस्बा मजीठा में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। एक युवती और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। हाल के दिनों में युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर संदीप सिंह मजीठा में युवती से मिलने पहुंचा।
बताया जाता है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच संदीप सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद उसने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती और उसका चचेरा भाई भर्ती हैं। उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।