फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man body found in Amritsar Missing for two days murder suspected

अमृतसर में मिला युवक का शव: दो दिन से लापता था, हत्या की आशंका; पांच दिन पहले हुआ था बेटी का जन्म

Thu, 16 Jul 2026 11:46 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Jul 2026 11:46 AM IST
सार

गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपनी मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम से जंडियाला गुरु गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, मगर दो दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Man body found in Amritsar Missing for two days murder suspected
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में खेतों में बने मोटर के कमरे से 28 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव थोथिया निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपनी मोटरसाइकिल पर किसी निजी काम से जंडियाला गुरु गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, मगर दो दिन तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। वीरवार को जीटी रोड के पास गांव मलियां स्थित दाना-पानी ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर कमरे से उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां सुखविंदर कौर, जो गांव थोथिया की वर्तमान पंचायत सदस्य हैं, ने बताया कि गुरप्रीत पेंट का काम करता था। उनका कहना है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे का आदी भी बताया जा रहा था। हालांकि परिवार ने उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। 


परिवार के मुताबिक गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है। सबसे छोटी बेटी का जन्म महज पांच दिन पहले हुआ था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दावा किया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed