{"_id":"69f300ebbd0e040fe9074197","slug":"mp-amritpal-singh-appears-in-court-via-video-conferencing-trial-in-amritsar-sessions-court-on-may-2-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सांसद अमृतपाल सिंह वीसी से अदालत में पेश, अब 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: सांसद अमृतपाल सिंह वीसी से अदालत में पेश, अब 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में शुरू होगा ट्रायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
एडवोकेट रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि आज अमृतपाल सिंह की न्यायिक हिरासत की तारीख थी, जिसके चलते उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस केस की सुनवाई अमृतसर सेशन कोर्ट में होगी, जहां 2 मई से ट्रायल शुरू किया जाएगा।
Amritpal Singh
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया गया। इससे पहले अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
आज सुनवाई के दौरान पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसके बाद अदालत ने मामले का ट्रायल अमृतसर की सेशन कोर्ट में चलाने के आदेश दिए हैं।
एडवोकेट रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि आज अमृतपाल सिंह की न्यायिक हिरासत की तारीख थी, जिसके चलते उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस केस की सुनवाई अमृतसर सेशन कोर्ट में होगी, जहां 2 मई से ट्रायल शुरू किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि एफआईआर नंबर 39 से जुड़े इस मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें अदालत में पेश किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह इस केस के आखिरी आरोपी थे, जिनकी आज पेशी पूरी हुई। अदालत के आदेश के मुताबिक उन्हें असम की जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा और आगे की पेशियां भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होंगी।
एडवोकेट संधू ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस को अमृतपाल सिंह से किसी तरह की कोई रिकवरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले वाहनों और हथियारों की बरामदगी के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जांच के दौरान कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। इसी कारण पुलिस को केवल दो दिन का रिमांड मिला और एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर ली गई।
Trending Videos