Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
MP Amritpal Singh Appears in Court via Video Conferencing; Trial Begins at Amritsar Sessions Court on May 2.
{"_id":"69f2fab81f955d48f40828b6","slug":"video-mp-amritpal-singh-appears-in-court-via-video-conferencing-trial-begins-at-amritsar-sessions-court-on-may-2-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेशी, 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में ट्रायल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अमृतपाल सिंह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अदालत में पेशी, 2 मई से अमृतसर सेशन कोर्ट में ट्रायल शुरू
सांसद अमृतपाल सिंह को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजनाला अदालत में पेश किया गया। इससे पहले अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
आज की सुनवाई के दौरान पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया। इसके बाद अदालत ने मामले का ट्रायल अमृतसर की सेशन कोर्ट में चलाने के आदेश दिए हैं।
मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट रीतू राज सिंह संधू ने बताया कि आज अमृतपाल सिंह की न्यायिक हिरासत की तारीख थी, जिसके चलते उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अब इस केस की सुनवाई अमृतसर सेशन कोर्ट में होगी, जहां 2 मई से ट्रायल शुरू किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि एफआईआर नंबर 39 से जुड़े इस मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्हें अदालत में पेश किया जा चुका है। अमृतपाल सिंह इस केस के आखिरी आरोपी थे, जिनकी आज पेशी पूरी हुई। अदालत के आदेश के मुताबिक उन्हें असम की जेल में ही न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा और आगे की पेशियां भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होंगी।
एडवोकेट संधू ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में पुलिस को अमृतपाल सिंह से किसी तरह की कोई रिकवरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पहले वाहनों और हथियारों की बरामदगी के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जांच के दौरान कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया। इसी कारण पुलिस को केवल दो दिन का रिमांड मिला और एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर ली गई।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 2 मई को अमृतसर सेशन कोर्ट में होगी, जहां से ट्रायल की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस केस की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।