फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Prime accused in minor murder arrested in Amritsar

Amritsar: नाबालिग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बुरी नजर रखने का विरोध करने पर डंडे से पीटकर मार डाला था

Wed, 29 Jul 2026 09:06 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Jul 2026 09:06 AM IST
सार

आरोपी विनित कुमार ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। उसने उन्हें दो हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने नाबालिग पर सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया और डंडे से पीटा।

विज्ञापन
Prime accused in minor murder arrested in Amritsar
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

अमृतसर के थाना गेट हकीमा पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आरोपी विनित कुमार मृतका का रिश्तेदार है। वह नाबालिग पर बुरी नजर रखता था। इसी का विरोध करने पर उसने चोरी का इल्जाम लगाकर लड़की की बेरहमी से पिटाई की थी। 15 जुलाई को हुई इस घटना में लड़की की मौत हो गई थी। पुलिस ने उसी दिन हत्या का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने बताया कि जांच के बाद विनित कुमार को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि विनित कुमार ने लड़की और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। उसने उन्हें दो हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने पर आरोपी ने नाबालिग पर सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया और डंडे से पीटा। पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed