फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Protest against high-handedness of hotel agents on Amritsar Heritage Street Nihang Singh slaps man

Amritsar: हेरिटेज स्ट्रीट पर होटल एजेंटों की मनमानी का विरोध, निहंग सिंह ने युवक को मारा थप्पड़

Wed, 29 Jul 2026 09:48 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Wed, 29 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

आरोप है कि कुछ होटल एजेंट हेरिटेज स्ट्रीट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बार-बार रोककर होटल में कमरा लेने के लिए दबाव बनाते हैं। इसी बात को लेकर निहंग सिंह ने विरोध जताया और संबंधित युवक को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी।

विज्ञापन
Protest against high-handedness of hotel agents on Amritsar Heritage Street Nihang Singh slaps man
हेरिटेज स्ट्रीट पर युवक को मारा थप्पड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब जाने वाले हेरिटेज स्ट्रीट पर श्रद्धालुओं को होटल में कमरा दिलाने के नाम पर परेशान करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक निहंग सिंह होटल के लिए ग्राहकों को रोक रहे एक युवक को थप्पड़ मारते और उसे फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कुछ होटल एजेंट हेरिटेज स्ट्रीट पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बार-बार रोककर होटल में कमरा लेने के लिए दबाव बनाते हैं। इसी बात को लेकर निहंग सिंह ने विरोध जताया और संबंधित युवक को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी। वीडियो में अन्य एजेंटों को भी भविष्य में ऐसी हरकत न करने की नसीहत दी गई है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि हेरिटेज स्ट्रीट धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस तरह रोकना व परेशान करना गलत है। वहीं, प्रशासन से मांग की जा रही है कि अवैध तरीके से होटलों के लिए ग्राहकों को पकड़ने वाले एजेंटों पर कार्रवाई की जाए ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के दर्शन के लिए आने-जाने का अवसर मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed