{"_id":"6a68a4d7d0e85cb3d406d5f7","slug":"video-prime-accused-in-15-year-old-girl-murder-arrested-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 वर्षीय किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वर्षीय किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद
थाना गेट हकीमां पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103, 35 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय बहन की उसके मौसा और दो अन्य लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विनीत कुमार उर्फ सोनी ने किशोरी और उसके भाई को जालंधर से अमृतसर बुलाया था। आर्थिक तंगी की बात कहने पर आरोपी ने उन्हें ₹2,000 गूगल पे के माध्यम से भेजे थे। घर पहुंचने के बाद आरोपी ने किशोरी पर सोना और अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया और उसे पहली मंजिल के एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया, जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, किशोरी की चीखें सुनकर उसका भाई और मौसी कमरे के बाहर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। इसी दौरान उसने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया, जिन्होंने भी कथित रूप से किशोरी के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद जब दरवाजा खोला गया तो किशोरी गंभीर रूप से घायल और बेहोश पड़ी थी। बाद में उसकी मौत हो गई।
कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विनीत कुमार उर्फ सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय आरोपी विनीत कुमार 12वीं पास है और मजदूरी करता है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में थाना सी-डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।