{"_id":"6a689b40dbc3cda88100e740","slug":"video-air-indias-easy-connect-service-launched-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा शुरू, अमृतसर से 27 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा शुरू, अमृतसर से 27 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक सफर होगा आसान
एयर इंडिया ने मंगलवार को श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अपनी नई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा की शुरुआत की। केंद्र सरकार के हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत शुरू की गई इस सुविधा से पंजाब के यात्री दिल्ली के जरिए दुनिया के 27 अंतरराष्ट्रीय शहरों तक बिना दोबारा चेक-इन या बैगेज ट्रांसफर की परेशानी के आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू ने सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह पहल देश के विमानन क्षेत्र में बड़ा बदलाव साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब विश्वस्तरीय हवाई सेवाएं केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि पंजाब जैसे राज्यों के यात्रियों को भी समान सुविधाएं मिलेंगी। इससे उत्तर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों के साथ पंजाब की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।
नई व्यवस्था के तहत अमृतसर से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित होंगी। पहली उड़ान सुबह 9:10 बजे और दूसरी रात 10:00 बजे रवाना होगी। इन उड़ानों के जरिए यात्री लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट, रोम, न्यूयॉर्क, टोरंटो, वैंकूवर, मेलबर्न, सिडनी, दुबई, सिंगापुर और बाली समेत 27 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक आगे की यात्रा कर सकेंगे।
'ईज़ी कनेक्ट' सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यात्री अमृतसर हवाई अड्डे पर ही अपनी अंतिम मंजिल तक का चेक-इन और इमिग्रेशन पूरा कर सकेंगे। दिल्ली पहुंचने पर उन्हें दोबारा बैगेज लेने, चेक-इन करने या टर्मिनल बदलने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत के साथ यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।