{"_id":"6a7c76e4833166756303e1ea","slug":"sand-contractor-shot-dead-in-tarn-taran-amritsar-news-c-75-1-trn1001-101232-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: तरनतारन में रेत ठेकेदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: तरनतारन में रेत ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
Wed, 12 Aug 2026 07:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सतपाल सिंह पाला। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। तरनतारन जिले के गांव बूह हथाड़ में बुधवार दोपहर रेत ठेकेदार सतपाल सिंह पाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके दोस्त लवदीप सिंह लव ने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी एक्टिवा लेकर भाग निकला।
पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सतपाल सिंह पाला करीब दो वर्ष पहले कनाडा से लौटा था और रेत का कारोबार करता था। उसकी दोस्ती लवदीप सिंह लव से थी लेकिन कुछ दिनों से उनके बीच अनबन चल रही थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे लवदीप सिंह लव गांव बूह हथाड़ स्थित पाला के घर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद लव ने पिस्टल से गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगने से पाला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तरनतारन के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सतपाल सिंह के भाई सतनाम सिंह सत्ता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को लंबे समय से गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही थीं। पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस उपाधीक्षक पट्टी रवीशेर सिंह ने बताया कि हत्या की वजह आपसी रंजिश लग रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।