सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Several Flights Cancelled from Amritsar International Airport Due to Airspace Restrictions

Amritsar: एयरस्पेस प्रतिबंध के चलते अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। रद्द उड़ानों के कारण कई यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री वैकल्पिक उड़ानों की तलाश में अन्य शहरों का रुख करते भी नजर आए।

Several Flights Cancelled from Amritsar International Airport Due to Airspace Restrictions
amritsar airport - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने से संचालन प्रभावित रहा। एयरस्पेस प्रतिबंध और ऑपरेशनल कारणों के चलते विभिन्न एयरलाइंस की फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Trending Videos



जानकारी के मुताबिक अमृतसर-दोहा उड़ान (कतर एयरवेज) रद्द रही। अमृतसर-दुबई उड़ान (एयर इंडिया एक्सप्रेस) भी संचालित नहीं हो सकी। अमृतसर-शारजाह उड़ान (एयर इंडिया एक्सप्रेस) रद्द रही। दुबई से अमृतसर आने वाली इंडिगो की उड़ान रद्द रही। शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान भी प्रभावित रही और उसे रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एयरपोर्ट पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ देखी गई। रद्द उड़ानों के कारण कई यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री वैकल्पिक उड़ानों की तलाश में अन्य शहरों का रुख करते भी नजर आए।


एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही एयरस्पेस से जुड़े प्रतिबंधों में ढील मिलेगी, उड़ानों का संचालन सामान्य किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed