Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Major Search Operation by Amritsar Rural Police in Pandori Wadaich; Weapons and Ammunition Recovered from House
{"_id":"69bcef5abe4c74ba3602f33f","slug":"video-major-search-operation-by-amritsar-rural-police-in-pandori-wadaich-weapons-and-ammunition-recovered-from-house-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंडोरी वड़ैच में अमृतसर देहाती पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, घर से हथियार और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडोरी वड़ैच में अमृतसर देहाती पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, घर से हथियार और कारतूस बरामद
अमृतसर देहाती पुलिस ने पंडोरी वड़ैच इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए एक घर से हथियार, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ओर से नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस “कासो” (CASO – कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) के दौरान पूरे गांव में घर-घर तलाशी ली गई। जांच के दौरान एक घर से पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एक जीपीएस डिवाइस और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके अलावा एक संदिग्ध बांग्लादेशी लिफाफा भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
इस ऑपरेशन की निगरानी खुद ए.एस. राय (एडीजीपी) ने मौके पर पहुंचकर की। उन्होंने बताया कि ऐसे ऑपरेशन में पहले क्राइम हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की जाती है, फिर खुफिया जानकारी जुटाकर अचानक तलाशी अभियान चलाया जाता है।
एडीजीपी ने कहा कि यह सर्च ऑपरेशन करीब तीन घंटे तक चलेगा और जहां भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक बरामद सामग्री की जांच की जा रही है और आगे भी अहम खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने पूरे इलाके में सख्त चौकसी बढ़ा दी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।