Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Abduction of Newborn in Amritsar Solved: Baby Recovered Within 24 Hours, Accused Woman Arrested
{"_id":"69bcef546d0b3719e30ce11a","slug":"video-abduction-of-newborn-in-amritsar-solved-baby-recovered-within-24-hours-accused-woman-arrested-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नवजात बच्चे का अपहरण केस सुलझा, 24 घंटे में बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नवजात बच्चे का अपहरण केस सुलझा, 24 घंटे में बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने थाना मजीठा रोड क्षेत्र में नवजात बच्चे के अपहरण के मामले को 24 घंटे से कम समय में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 दिन के बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता रानी कौर निवासी तरनतारन ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च 2026 को उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। तबीयत खराब होने पर उसे गुरु नानक देव अस्पताल (बेबे नानकी विंग) अमृतसर में भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात महिला पिछले कुछ दिनों से वार्ड में आकर मरीजों के बच्चों के साथ घुल-मिल रही थी। 19 मार्च को वह महिला बच्चे को गोद में लेकर बहाने से बाहर चली गई और वापस नहीं लौटी।
इस संबंध में थाना मजीठा रोड में मुकदमा नंबर 34, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीमें गठित की गईं।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी महिला जसप्रीत कौर निवासी गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अपहृत 3 दिन का बच्चा सुरक्षित बरामद कर परिवार को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।