{"_id":"69bcef4d2ce4f958ef086a8b","slug":"video-cordon-and-search-operation-in-amritsar-385-police-personnel-take-charge-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में कासो ऑपरेशन, 385 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में कासो ऑपरेशन, 385 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर शहर में बड़े स्तर पर कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। यह कार्रवाई समाज विरोधी तत्वों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है।
विशेष डीजीपी रेलवे शशि प्रभा द्विवेदी के मार्गदर्शन में तीनों पुलिस जोनों में यह ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें 3 एडीसीपी, 5 एसीपी, 5 एसएचओ समेत कुल 385 पुलिसकर्मी और विशेष टीमें शामिल रहीं।
यह ऑपरेशन शहर के 6 संवेदनशील इलाकों—अन्नगढ़, गुज्जरपुरा, गुमटाला, मुस्तफाबाद, मकबूलपुरा (गली नंबर 2 से 12) और श्री गुरु तेग बहादुर फ्लैट्स—में चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और जमानत पर बाहर आए लोगों की गतिविधियों की गहन जांच की गई।
तीनों जोनों में अलग-अलग अधिकारियों की अगुवाई में कार्रवाई की गई। ज़ोन-1 में एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह के नेतृत्व में अन्नगढ़ और गुज्जरपुरा में, ज़ोन-2 में एडीसीपी सिटी-2 श्रीवेनेला की अगुवाई में गुमटाला और मुस्तफाबाद में, जबकि ज़ोन-3 में एडीसीपी सिटी-3 हरपाल सिंह के नेतृत्व में मकबूलपुरा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक कुल 17 कासो ऑपरेशन किए जा चुके हैं, जो अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सक्रिय प्रयास को दर्शाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।