{"_id":"697ef10933ad96077d0fe5b8","slug":"six-districts-of-punjab-are-demanding-special-relief-loan-waiversincrease-in-msp-from-budget-2026-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: पंजाब के छह जिलों को केंद्र सरकार से विशेष राहत की आस, कर्ज माफी और एमएसपी बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: पंजाब के छह जिलों को केंद्र सरकार से विशेष राहत की आस, कर्ज माफी और एमएसपी बढ़ाने की मांग
पंकज शर्मा, अमृतसर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश कर रही हैं। उनका लगातार यह नौवां बजट है।
Union Budget 2026 For Education Sector
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के सीमांत जिलों अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का के किसान लंबे समय से कठिन परिस्थितियों में खेती कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ये इलाके बीएसएफ सुरक्षा, पहचान पत्र और अचानक लगाए गए प्रतिबंधों के चलते रोजमर्रा के कामों में बाधाओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट 2026-27 से इन्हें विशेष राहत की उम्मीद है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद बॉर्डर पर लगी कंटीली तार को पीछे हटाने का एलान किया, जिससे किसानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आल इंडिया किसान सभा के नेता लखबीर सिंह ने कहा कि सीमांत किसानों की सबसे बड़ी मांग कर्ज माफी है। लगातार बढ़ती लागत और प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं।जम्हूरी किसान सभा के डॉ. सतनाम सिंह ने बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिल अचानक बढ़ रहे हैं और किसानों की क्षमता से बाहर हैं। किसानों ने मुफ्त या सस्ती बिजली की व्यवस्था बनाए रखने और पुराने बकाया बिलों का समाधान करने की मांग की। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और कृषि उत्पादों की सरकारी खरीद भी किसानों की प्राथमिकता है। कृषि आदानों पर सब्सिडी, बेहतर बीज और आधुनिक कृषि औजारों की उपलब्धता, फसल बीमा योजना में पारदर्शिता और समय पर मुआवजा देने की भी मांग उठी है।
इसके अलावा सीमांत किसानों के लिए पेंशन योजना, कृषि आधारित उद्योग और रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है। धान और गेहूं की पराली के व्यावहारिक समाधान से पर्यावरण संरक्षण और जुर्माने की समस्या भी हल हो सकती है। कुल मिलाकर सीमांत जिलों के किसान इस बार बजट से ठोस नीतियों की आशा लगाए बैठे हैं। सही फैसलों से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ देश की खाद्य सुरक्षा भी बढ़ेगी।
बजट से अपेक्षित राहत
- कर्ज माफी, एमएसपी बढ़ोतरी, बिजली सब्सिडी, कृषि उपकरण पर छूट।
- फसल बीमा योजना में सुधार और समय पर मुआवजा।
- सीमांत किसानों के लिए रोजगार और पेंशन योजना।
