सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Three ISI-backed accused arrested with weapons

Punjab: ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है। बरामद ग्रेनेड पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग पाई गई है

Three ISI-backed accused arrested with weapons
बरामद हथियार और गोला बारूद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ था और विदेश में बैठे ऑपरेटर्स के जरिए संचालित किया जा रहा था।
Trending Videos


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार  आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है। बरामद ग्रेनेड पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की मार्किंग पाई गई है, जिससे इसके सीमा पार कनेक्शन की पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से एटीएस के सहयोग से पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि यह मॉड्यूल विभिन्न राज्यों में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।

इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के  अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी करने के लिए रेड की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed