{"_id":"69d38511ea1e92412301e51b","slug":"video-schools-in-amritsar-on-high-alert-following-bomb-threats-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में स्कूलों को बम धमकियों के बाद हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जालंधर और चंडीगढ़ के बाद अब अमृतसर के भी कई नामी स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की खबर सामने आई है। इसके चलते डिप्टी कमिश्नर ने सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।
श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल के प्रबंधन के अनुसार, सुबह स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंटी सबोटाज टीम मौके पर पहुंची और स्कूल की पूरी तरह जांच की गई।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत छुट्टी का ऐलान कर दिया और अभिभावकों को बच्चों को घर ले जाने के लिए सूचित किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने कहा कि इस तरह के धमकी भरे ईमेल पंजाब के कई स्कूलों को मिले हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।