PGI चंडीगढ़ में इलाज हुआ महंगा: जांच फीसें बढ़ाईं, 3000 वाला टेस्ट अब 5000 में होगा, यहां देखें नई दरें
पीजीआई के हेमाटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पीडियाट्रिक्स और सेंट्रल सोफिस्टिकेटेड इंस्ट्रूमेंटल सेल से जुड़ी कई नई जांच शुरू की गई हैं। ये जांचें पीजीआई में यह बाजार से काफी कम रेट पर होंगी।
विस्तार
पीजीआई चंडीगढ़ में आम लोगों का इलाज करवाना महंगा हो गया है। पीजीआई प्रशासन के अनुसार कुछ जांचों के शुल्क में 8 से 10 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। इसके साथ कुछ नए टेस्ट शुरू किए गए हैं। नई दरें अस्पताल के बिलिंग मॉड्यूल (एचआईएस) में अपडेट होने के बाद लागू होंगी। जांच फीस बढ़ाने का निर्णय हॉस्पिटल चार्जेस कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
पीजीआई के हेमाटोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, पीडियाट्रिक्स और सेंट्रल सोफिस्टिकेटेड इंस्ट्रूमेंटल सेल से जुड़ी कई नई जांच शुरू की गई हैं। ये जांचें पीजीआई में यह बाजार से काफी कम रेट पर होंगी। पीडियाट्रिक्स विभाग में सिस्टैटिन-सी जांच की नई दर जनरल वार्ड के लिए 300 रुपये और प्राइवेट वार्ड के लिए 600 रुपये तय की गई है। यह रक्त परीक्षण किडनी के कार्य का आकलन करने में महत्वपूर्ण माना जाता है।
हेमाटोलॉजी विभाग में फैक्टर-8 जांच, क्रोमोजेनिक जांच, टेलोमेयर लेंथ असे और नेक्स्ट जनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) जैसे अत्याधुनिक परीक्षण जोड़े गए हैं। इनकी फीस जांच की जटिलता के अनुसार हजारों रुपये तक तय की गई है। उदाहरण के तौर पर इंटीग्रेटेड एनजीएस + फिश पैनल की दर 8000 से 10,000 रुपये तक रखी गई है।
बायोकेमिस्ट्री विभाग में भी न्यूरोलॉजिकल और मेटाबॉलिक बीमारियों से जुड़े कई टेस्ट शामिल किए गए हैं। अल्जाइमर डिजीज पैनल जैसी जांचों के लिए 10 हजार से 18 हजार रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रोकैल्सीटोनिन, आईएल-6 और कोलिनेस्टरेज जैसे टेस्ट भी नई सूची में शामिल हैं।
इंस्ट्रूमेंटल सेल में आधुनिक तकनीक
सेंट्रल सोफिस्टिकेटेड इंस्ट्रूमेंट सेल में कंफोकल माइक्रोस्कोपी स्कैनिंग और लिक्विड क्रोमैटोग्राफी-मास स्पेक्ट्रोमेट्री (एलसी-एमएस) जैसी सेवाएं शुरू की गई हैं। इनके लिए आंतरिक और बाहरी उपयोग के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। पीजीआई प्रशासन ने कहा है कि शुल्क में बदलाव के बावजूद गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सरकारी योजनाओं के तहत राहत मिलती रहेगी।
हेमाटोलॉजी विभाग में शामिल नए टेस्ट व संशोधित रेट
कोड जांच का नाम सामान्य वार्ड/ओपीडी शुल्क रुपये में निजी वार्ड शुल्क रुपये में
नया कोड फैक्टर-8 (क्रोमोजेनिक) जांच 3000 5000
नया कोड क्रोमोजेनिक फैक्टर-8 इनहिबिटर जांच 6000 9000
नया कोड एंटी एक्सए जांच 3000 5000
नया कोड एंटी एक्सए जांच राइवरोएक्साबन 3000 5000
नया कोड एंटी2ए जांच (डाबीगैटरेन) 3000 5000
नया कोड थ्रोम्बिन टाइम 100 150
नया कोड फैक्टर 12 जांच 2000 3000
नया कोड एडीएएमटीएस 13 के लिए मिक्सिंग स्टडी 9000 12000
नया कोड इंटीग्रेटेड एनजीएस +फिश पैनल 8000 10000
नया कोड टीपी53 म्यूटेशन टेस्टिंग 1500 3000
नया कोड टेलोमियर लंबाई जांच (क्योपीसीआर आधारित) 750 1500
बायोकेमिस्ट्री विभाग
जांच का नाम सामान्य वार्ड/ओपीडी शुल्क निजी वार्ड शुल्क
टोटल बाइल एसिड्स 150 3002
कोलिनेस्टरेज 100 2003
आईएल-6 जांच 500 10004
प्रोकैल्सीटोनिन 750 1500
अल्जाइमर डिजीज पैनल 10000 18000
सेंट्रल सोफिस्टिकेटेड इंस्ट्रूमेंट सेल विभाग
जांच का नाम आंतरिक शुल्क (पीजीआई के लिए) बाहरी शुल्क (शैक्षणिक संस्थान)
स्कैनिंग कॉन्फोकल माइक्रोस्कोप 150 रुपये प्रति घंटा 500 रुपये प्रति घंटा
लिक्विड क्रोमैटोग्राफी मास स्पेक्ट्रोमेट्री 2500 रुपये प्रति सैंपल 8000 रुपये प्रति सैंपल