सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   West Asia dispute 12 flights cancelled at Amritsar airport international services affected

पश्चिम एशिया विवाद: अमृतसर एयरपोर्ट से 12 उड़ानें रद्द, कई अंतरराष्ट्रीय सेवाएं प्रभावित; यात्री परेशान

Nivedita Nivedita
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव और कुछ हवाई मार्गों के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें

West Asia dispute 12 flights cancelled at Amritsar airport international services affected
सूना पड़ा एयरपोर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार पश्चिम एशिया क्षेत्र में हवाई क्षेत्र पर लगे प्रतिबंधों के कारण करीब 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कुछ उड़ानें प्रभावित रहीं।  
Trending Videos


जानकारी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-अमृतसर, अमृतसर-दुबई, शारजाह-अमृतसर और अमृतसर-शारजाह उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा एयर इंडिया की लंदन-अमृतसर और अमृतसर-बर्मिंघम (AI-117) उड़ान भी संचालित नहीं हो सकीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह स्पाइसजेट की दुबई-अमृतसर और अमृतसर-दुबई उड़ान तथा इंडिगो की शारजाह-अमृतसर और अमृतसर-शारजाह (6E-147) उड़ानें भी रद्द रहीं। 

वहीं कतर एयरवेज की दोहा-अमृतसर और अमृतसर-दोहा सेवाएं भी प्रभावित हुईं। उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ा। 

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी तनाव और कुछ हवाई मार्गों के बंद होने के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। 

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed