{"_id":"69c0a652da7f6aa7dd051ae1","slug":"baghapurana-sdm-alleges-harassment-against-dc-moga-writes-letter-to-chief-secretary-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: बाघापुराना एसडीएम ने डीसी मोगा पर लगाए उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना के आरोप, चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: बाघापुराना एसडीएम ने डीसी मोगा पर लगाए उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना के आरोप, चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार
एसडीएम बाबनदीप सिंह वालिया ने चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में बताया कि 17 मार्च को कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। उन्होंने समय रहते इसकी सूचना डीसी मोगा को दे दी थी। इसके बाद से उनके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
बाघापुराना एसडीएम ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा पत्र
- फोटो : Instagram
विज्ञापन
विस्तार
बाघापुराना के एसडीएम बाबनदीप सिंह वालिया ने पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखकर मोगा के डीसी सागर सेतिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसडीएम ने पंचायत समिति चुनाव के दौरान दबाव बनाने, लगातार उत्पीड़न, देर रात फोन कॉल और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पत्र लिखने के बाद एसडीएम छुट्टी पर चले गए हैं और उनके फोन बंद हैं।
एसडीएम बाबनदीप सिंह वालिया ने चीफ सेक्रेटरी को लिखे पत्र में बताया कि 17 मार्च को कानून-व्यवस्था बिगड़ने के कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। उन्होंने समय रहते इसकी सूचना डीसी मोगा को दे दी थी। इसके बाद से उनके साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। पत्र में एसडीएम ने आरोप लगाया है कि उन्हें बार-बार बैठकों के लिए बुलाया गया, देर रात तक फोन कॉल किए गए और छुट्टी के दौरान भी उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा और कई बार उन्हें अपना फोन बंद करना पड़ा।
एसडीएम का दावा है कि उन पर किसी खास उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव परिणाम घोषित करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें धमकी भरे संदेश भी मिले हैं, जिनमें उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा बताया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई या एफआईआर दर्ज करवाने की साजिश रची जा रही है।
Trending Videos