फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Breakthrough in Asha Mahajan murder case Plot hatched to steal DVR

आशा महाजन हत्याकांड में खुलासा: डीवीआर के लिए रची थी साजिश, पहले कैमरों की टोह ली फिर कूरियर बॉय बनकर एंट्री

Thu, 20 Aug 2026 08:20 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट Published by: Nivedita Updated Thu, 20 Aug 2026 08:20 AM IST
सार

पठानकोट में सोमवार रात आशा महाजन की जघन्य हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक वरुण कुमार उर्फ कालू निवासी घरथौली मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे का आदी है और मृतका का पड़ोसी था। 

विज्ञापन
Breakthrough in Asha Mahajan murder case Plot hatched to steal DVR
आशा महाजन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट में आशा महाजन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका के बेटे वरुण महाजन ने बताया कि हत्या की मुख्य वजह केवल लूट नहीं, बल्कि डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) चुराना था। आरोपी पूरी योजना के साथ आया था और अपने साथ चाकू व सरिया भी लाया था।

विज्ञापन


वरुण महाजन ने बताया कि उनकी मां को छत पर किसी के आने-जाने का संदेह था। उन्हें यह भी शक था कि आरोपी वरुण नशा तस्करी करता है और उनकी छत पर नशा छिपाने आता था। इस संदेह के चलते 20 दिन पहले उन्होंने घर में निगरानी कैमरे लगवाए थे। कुछ दिन पहले आरोपी वरुण उर्फ कालू ने घर की काम वाली महिला से कैमरों के बारे में पूछा था। 
विज्ञापन


वरुण महाजन सुबह सात बजे दुकान पर गए थे। करीब आठ बजे आरोपी कूरियर बॉय बनकर घर आया। उसने आशा महाजन से कहा कि उनके बेटे ने कुछ सामान मंगवाया है। जब आशा फोन पर बेटे से कूरियर के बारे में पूछने लगी, तो आरोपी ने घर के अंदर के कमरे को बंद कर चाकू और लोहे के सरिए से उन पर वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण का आरोप है कि आरोपी घर से कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर चुराने आया था। उसने महिला की बाजू से सोने की चूड़ियां भी उतार ली, ताकि इसे लूट की वारदात दिखाया जा सके। वरुण को साढ़े आठ बजे मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। घर पहुंचने पर उन्होंने अपनी मां को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया। पड़ोसियों ने भी बताया कि आरोपी नशा तस्करी करता है और खुद भी नशेड़ी है।


आराेपी दो दिन के रिमांड पर
थाना डिवीजन एक के प्रभारी दविंदर काश्नी ने बताया कि आरोपी वरुण उर्फ कालू को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला है। आरोपी ने अभी तक पूछताछ में यही खुलासा किया है कि उसने लूट के इरादे से हत्या की है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed