{"_id":"69dccbd3e497844e7f08b1de","slug":"15-year-old-pregnant-minor-accused-arrested-in-bathinda-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: शादी का झांसा दे नाबालिग को भगा ले गया युवक, 15 साल की पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: शादी का झांसा दे नाबालिग को भगा ले गया युवक, 15 साल की पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के बठिंडा में 15 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक भगा ले गया। पीड़िता अब गर्भवती है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
विस्तार
बठिंडा के थाना सिविल लाइन एरिया में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक उसे साथ ले गया था। नाबालिग गर्भवती हुई तो थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक राजवीर निवासी भुच्चो खुर्द जिला बठिंडा के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइन के इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने बच्चों समेत थाना सिविल लाइन एरिया में रहती है। करीब सात आठ माह पहले उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी को कोई युवक शादी का झांसा देकर साथ ले गया था। इसके बारे में उसने अपनी बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया था। अब उसे पता चला कि उसकी बेटी को भुच्चो खुर्द का रहने वाला युवक राजवीर लेकर गया था, जिसके साथ उसने गलत काम करके गर्भवती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता को कानूनी प्रक्रिया के तहत नारी निकेतन जालंधर भेज दिया और आरोपी युवक राजवीर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए उसे जालंधर से बठिंडा लाया जाएगा।