{"_id":"69dcdfe0901b3147f30626f4","slug":"video-train-run-from-ferozepur-cantonment-station-to-hussainiwala-border-for-baisakhi-fair-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैसाखी मेले पर फिरोजपुर छावनी स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर तक दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी मेले पर फिरोजपुर छावनी स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर तक दौड़ेगी ट्रेन
रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए बैसाखी मेले पर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से हुसैनीवाला बार्डर तक स्पैशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें होगी।
डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि हुसैनीवाला में सतलुज ब्रिज के पास हर वर्ष बैसाखी मेला आयोजित किया जाता है। रेलवे द्वारा हर वर्ष की तरह रेलयात्रियों की सुविधा हेतु चौदह अप्रैल को फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच छह जोड़ी बैसाखी मेला स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है।
फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच बैसाखी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या एक सुबह 09:00 बजे, संख्या तीन सुबह 10:30 बजे, संख्या पांच सुबह 11:55 बजे, संख्या सात दोपहर 13:50 बजे, संख्या नौ दोपहर 15:30 बजे तथा संख्या 11 शाम 17:00 बजे चलाई जाएगी।
वापसी में, हुसैनीवाला और फिरोजपुर कैंट के बीच वैसाखी मेला स्पेशल ट्रेन संख्या दो सुबह 09:40 बजे, संख्या चार सुबह 11:10 बजे, संख्या छह दोपहर 12:45 बजे, संख्या आठ दोपहर 14:40 बजे, संख्या 10 शाम 16:20 बजे तथा संख्या 12 शाम 18:00 बजे चलाई जाएगी। ये बैसाखी मेला स्पेशल ट्रेनें मार्ग में फिरोजपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।