{"_id":"69a8755128ea5fa23f0042b8","slug":"accident-in-kapurthala-punjab-bike-and-scooter-collide-five-people-including-two-children-injured-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के कपूरथला में हादसा: बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर, दो बच्चों सहित पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के कपूरथला में हादसा: बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर, दो बच्चों सहित पांच लोग हुए घायल
अमर उजाला नेटवर्क, कपूरथला
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 04 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव खैहरा मंदिर पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा की टक्कर में दो बच्चों सहित पांच लोग घायल होने की खबर है। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सिविल अस्पताल में उपचारादिन दीपक की पत्नी मोनिका ने बताया कि वह अपने भाई के साथ रामीदी गांव से अपने गांव मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव खैहरा मंदिर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति, जो अपने दोस्तों के साथ एक्टिवा पर होली खेल रहा था, ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
जिसके चलते वह, उनके भाई अमरपाल और बच्चे साक्षी और अंश घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक्टिवा चला रहा व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से कपूरथला के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर साहिल गर्ग सभी का इलाज कर रहे हैं। इस संबंध में संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है। .
Trending Videos