{"_id":"69a92fe37907c610fa0816d8","slug":"mann-government-s-last-budget-on-march-8-possible-announcement-of-1000-per-month-for-women-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"8 मार्च को मान सरकार का आखिरी बजट, महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 मार्च को मान सरकार का आखिरी बजट, महिलाओं को ₹1000 महीना देने का ऐलान संभव
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Thu, 05 Mar 2026 12:55 PM IST
पंजाब का बजट सत्र 6 मार्च से शुरू हो जाएगा। 8 मार्च को मान सरकार अपने वर्तमान कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। बजट संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बजट से पूर्व काफी उत्साहित दिख रहे हैं। यह बजट सूबा सरकार के रंगला और बदलता पंजाब मिशन को पूरा करने के लिए अच्छे खासे बजटीय प्रावधान पर केंद्रित रहेगा।चूंकि यह चुनावी साल है तो लाजिमी है कि इस चुनावी बजट में सौगातों का पिटारा खुलेगा। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल सेक्टर से संबंधित योजनाओं के लिए बजट बढ़ाया जाएगा। खास ताैर पर मुख्यमंत्री सेहत योजना, एमएसएमई, ग्रामीण विकास, रंगला पंजाब विकास स्कीम, खेडदां पंजाब-बदलता पंजाब योजना और लिंक मार्गों के निर्माण संबंधी परियोजनाओं के लिए बजट में इजाफा किया जाएगा। महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की घोषणा के साथ-साथ कुछ महीने का बकाया देने पर भी विचार चल रहा क्योंकि विपक्ष सूबे की महिलाओं को सरकार से 48 महीने का बकाया मांगने के लिए उकसा रहा है। पंथक एजेंडे को मजबूती देने के लिए कुछ विशेष घोषणाएं भी की जा सकती हैं। ये घोषणाएं पंजाब में धार्मिक नगरियों व स्थानों के विकास से संबंधित हो सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।