फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Air India Aircraft took off again while landing in Chandigarh

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पाया जहाज: एयर इंडिया की फ्लाइट ने अचानक भरी उड़ान, क्या बोला प्रत्यक्षदर्शी?

Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:04 PM IST
सार

 एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सुबह छत पर टहल रहा था। रनवे पर लैंड करते हुए फ्लाइट ने अचानक उड़ान भर ली। 

विज्ञापन
Air India Aircraft took off again while landing in Chandigarh
एयर इंडिया का विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एयर इंडिया का एक विमान लैंडिंग से ठीक पहले दोबारा हवा में उड़ गया। करीब 15 मिनट बाद विमान ने दोबारा एप्रोच लेकर सुरक्षित लैंडिंग की। सूत्रों के अनुसार पायलट को रनवे का सही एलाइनमेंट नहीं मिला इसलिए उसने लैंडिंग का प्रयास छोड़ते हुए विमान को दोबारा आसमान में ले जाने का फैसला किया। 
विज्ञापन


क्या है गो-अराउंड?
विमानन भाषा में इस प्रक्रिया को गो-अराउंड कहा जाता है, जिसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सामान्य और मानक प्रक्रिया माना जाता है। एयरपोर्ट के निकट रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह सुबह छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान करीब 7:51 बजे उन्होंने एयर इंडिया के विमान को लैंडिंग के लिए काफी नीचे आते देखा लेकिन अचानक विमान फिर ऊंचाई की ओर उड़ गया। इसके बाद करीब 8:06 बजे विमान ने दोबारा रनवे पर एप्रोच किया और सुरक्षित लैंडिंग कर ली।
विज्ञापन


घटना के संबंध में एयरपोर्ट के किसी अधिकारी ने आधिकारिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि विमानन विशेषज्ञों के अनुसार ऐसी स्थिति में गो-अराउंड करना सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्णय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed