फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bomb threats trigger panic ahead of PM Modi Punjab visit

Punjab: पीएम मोदी के दौरे से पहले बम की धमकियों से हड़कंप, हाई अलर्ट पर एजेंसिया; घंटों चला तलाशी अभियान

Mon, 13 Jul 2026 09:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली/लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली/लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 09:20 PM IST
सार

पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Bomb threats trigger panic ahead of PM Modi Punjab visit
पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले उसी दिन बम धमाकों की धमकी मिलने से पंजाब-चंडीगढ़ की सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह तीन नामी स्कूलों, मोहाली मेयर कार्यालय और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को आईईडी से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। 
विज्ञापन




घंटों तक चला तलाशी अभियान
पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग टीमों ने घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सभी परिसरों को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादवेंद्र पब्लिक स्कूल (वाईपीएस), डीएवी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और मोहाली मेयर कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल मिला। ई-मेल में 17 जुलाई को स्कूलों को दोपहर 1:15 बजे और मेयर कार्यालय को 3:15 बजे आईईडी विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी निशाना बनाने व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी का जिक्र किया गया। ई-मेल में लोगों से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

 

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस के नेतृत्व में पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड और स्निफर डॉग टीमों ने सभी स्थानों की गहन जांच की। वाईपीएस के डायरेक्टर-प्रिंसिपल टीपीएस वड़ैच ने बताया कि ई-मेल मिलते ही स्कूल के प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए और सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद ही शैक्षणिक गतिविधियां सामान्य की गईं।

पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर जांच शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed