फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Navigating VIP Road has become difficult due to potholes

Mohali News: गड्ढों के वीआईपी रोड पर लोगों का चलना हुआ मुश्किल

Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Navigating VIP Road has become difficult due to potholes
जीरकपुर। व्यस्त वीआईपी रोड की हालत लगातार खराब हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। रोजाना हजारों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंसने से हादसे होते हैं, और लंबा जाम लगने से लोगों का समय बर्बाद होता है। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि वीआईपी रोड शहर की प्रमुख संपर्क सड़क है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली की ओर आते-जाते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर केवल औपचारिक पैचवर्क किया गया, जो कुछ ही दिनों में फिर उखड़ गया।
विज्ञापन


बरसात के चलते अभी सड़क निर्माण का काम पूरी तरह से बंद है, परंतु उक्त सड़क संबंधी अधिकारियों को निर्देश देकर ठीक करने के लिए कह दिया गया है। - विक्टर संधू, एसडीओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed