{"_id":"6a5548fff2301b4bab02c84a","slug":"as-soon-as-the-car-parked-in-gear-was-started-it-smashed-through-the-shutter-and-crashed-into-the-shop-mohali-news-c-71-1-mli1017-144623-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गियर में खड़ी कार स्टार्ट करते ही शटर तोड़कर दुकान में जा घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गियर में खड़ी कार स्टार्ट करते ही शटर तोड़कर दुकान में जा घुसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर रविवार देर रात गियर में खड़ी एक कार स्टार्ट होते ही अनियंत्रित होकर बेसमेंट की एक दुकान में जा घुसी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी। अंदर कोई कर्मचारी या ग्राहक मौजूद नहीं था। यदि हादसा दिन के समय होता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। मोमोज का स्टॉल लगाने वाला अर्जुन रविवार देर रात अपनी हुंडई एक्सेंट कार स्टार्ट कर रहा था। कार पहले से गियर में खड़ी थी। इंजन स्टार्ट होते ही कार अचानक तेज गति से आगे बढ़ी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार बेसमेंट में स्थित जिंदल इंटीरियर की दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देर रात होने के कारण दुकान बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक को सोमवार सुबह करीब 5 बजे घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो चुका था। अंदर रखा सामान भी टूट-फूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन गियर में होने के बावजूद स्टार्ट किया गया, जिससे वह अचानक आगे बढ़ गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल दुकान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।