{"_id":"6a41f7eef3d720da5a0d0a34","slug":"beware-of-fake-job-advertisements-amritsar-airport-authority-issues-advisory-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: नौकरी संबंधी फर्जी विज्ञापनों को लेकर रहें सतर्क, अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: नौकरी संबंधी फर्जी विज्ञापनों को लेकर रहें सतर्क, अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की एडवाइजरी
Mon, 29 Jun 2026 10:15 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:15 AM IST
सार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की अथाॅरिटी ने कहा कि उसकी सभी भर्तियों से संबंधित विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती है।
विज्ञापन
Fake job
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर की ओर से नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से किसी भी निजी वेबसाइट, एजेंसी या व्यक्ति को भर्ती प्रक्रिया संचालित करने अथवा आवेदन स्वीकार करने की अनुमति नहीं दी गई है।
अथाॅरिटी ने कहा कि उसकी सभी भर्तियों से संबंधित विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाती है। यदि कोई वेबसाइट, एजेंसी या व्यक्ति एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का दावा करता है या आवेदन के नाम पर पैसे अथवा दस्तावेज मांगता है, तो उससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या एजेंसी के संपर्क में आने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
एएआई ने नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी है। गौर हो की पिछले समय के दौरान इस तरह के मामले सामने आए थे जब कुछ लोगों से एयरपोर्ट पर नौकरी करवाने के नाम पर ठगी की गई है जिसके तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।