{"_id":"6a4239bfb2785d901a0ec04c","slug":"video-massive-fire-at-insurance-company-office-in-barnala-records-lost-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला में बीमा कंपनी के कार्यालय में भीषण आग, रिकॉर्ड का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में बीमा कंपनी के कार्यालय में भीषण आग, रिकॉर्ड का नुकसान
बरनाला के धनौला रोड स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के फर्स्ट फ्लोर पर बने कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। आग लगने से कार्यालय में रखा महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में जानी नुकसान से बचाव रहा।
घटना की सूचना मिलते ही जिला फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही डेरा सच्चा सौदा के स्वयंसेवकों ने भी आग बुझाने और रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
जिला फायर अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि सुबह 8:58 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अंडरब्रिज के कारण दमकल वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से पहुंचना पड़ा, फिर भी पहली गाड़ी दो मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद कुल चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।
फायर अधिकारी ने बताया कि इस में पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भवन प्रबंधन को फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम करने तथा आवश्यक एनओसी लेने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इन निर्देशों की अनदेखी की गई। जांच के दौरान कार्यालय में अग्निशमन यंत्र सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी नहीं मिले, जिससे गंभीर लापरवाही सामने आई है।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। यदि संस्थानों में फायर सेफ्टी के उचित प्रबंध हों तो छोटी घटनाओं को बड़ी दुर्घटना बनने से रोका जा सकता है। प्रशासन ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए शहर में विशेष जांच अभियान शुरू करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।